{"_id":"615601178ebc3e874605150c","slug":"malaria-and-dengue-fever-fever-death-mosquito-borne-disease-increasing-in-the-district-dengue-death-deadly-fever-mainpuri-news-agr509760499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से सात माह के बालक सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से सात माह के बालक सहित चार की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक सात माह के बालक सहित जिले में बुखार से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में 85 मरीज भर्ती कराए गए। 970 मरीजों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सगौनी निवासी वंशीधर के घर सात महीने पहले तीन बालिकाओं के बाद बालक के रूप में खुशी आई थी लेकिन बुखार ने सात महीने बाद ही उनके घर की खुशी को छीन लिया। सात माह के पुत्र देव को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला सौतियाना निवासी 48 वर्षीय अनिल कुमार को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को अनिल की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी कैलाश चंद्र कश्यप के 18 वर्षीय पुत्र सचिन को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों की मौत
बेवर के गांव धरमनेरपुर निवासी 20 वर्षीय छोटू को बुधवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आलीपुरखेड़ा निवासी 85 वर्षीय सत्यप्रकाश को भी सांस लेने में दिक्कत के चलते बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाही का आरोप
गांव ललूपुर निवासी वंशीधर का कहना था कि उन्होंने अपने सात माह के पुत्र देव को उपचार के लिए बुधवार को किजला अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को देव अस्पताल के वार्ड में भर्ती था। यहां उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसे नेबुलाइजर मशीन की जरूरत पड़ी। लेकिन वार्ड में एक ही मशीन उपलब्ध थी जिसके चलते उसके बच्चे को मशीन नहीं मिल सकी। जब तक वह अपने बच्चे को लेकर इमरजेंसी पहुंचता बच्चे की मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने मामले की किसी से शिकायत नहीं की है।
सोथरा में बुखार से पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
बरनाहल। क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दयावती पत्नी हरेश कुमार उम्र 45 वर्ष काफी दिनों से बुखार आ रहा था। करीब 12 दिन से उनका आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दयावती की मौत हो गई।