फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make women aware about vaccination

महिला स्पेशल बूथ पर पहुंचे डीएम व सदर विधायक : फोटो

Mon, 07 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Make women aware about vaccination
एटा। महिलाएं अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण कराएं। इसको लेकर शासन के निर्देश पर महिला स्पेशल बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और डीएम अंकित अग्रवाल महिला अस्पताल के बूथ पर पहुंचे। बूथ का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने महिलाओं, युवतियों से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए अन्य लोगों को जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारी क्षेत्र में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्हें बताएं कि टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है। जिला महिला अस्पताल में निर्माणाधीन एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड) विंग का भी निरीक्षण किया। मौजूद अधिकारियों, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी कर निर्देश दिए कि जल्द ही एमसीएच विंग का निर्माण पूर्ण कर हैंडओवर किया जाए। जिससे कि आगामी समय में तीसरी लहर से बचने के लिए विंग में अन्य कार्य कराए जा सकें। इस दौरान सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, डॉ. अभिनव दुबे, डॉ. सौरभ राजपूत सहित अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सकीट पीएचसी पर युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिला। बूथ पर सुबह से ही लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंचने लगे। अलीगंज सीएचसी पर महिला स्पेशल बूथ पर सुबह से ही लाइन लग गई। वहीं 45 वर्ष से अधिक वाले टीकाकरण बूथ पर भी लोगों की भीड़ जमा थी। यहां पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed