फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Make a video if you get fertilizers at high prices

ऊंचे दामों पर मिले उर्वरक तो वीडियो बनाएं

Sat, 17 Sep 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:48 PM IST
सार

कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में जिले में उर्वरक उपलब्ध है।कुछ व्यापारी मुनाफा अधिक कमाने के लालच में उर्वरकों की कमी बता रहे हैं।वहीं अगर मामला उर्वरक की दुकान का है तो जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
Make a video if you get fertilizers at high prices

विस्तार

मैनपुरी। कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में जिले में उर्वरक उपलब्ध है। वर्तमान में उर्वरकों की आवश्यकता भी उतनी नहीं है। फिर भी अगर कोई ऊंचे दामों पर उर्वरक की बिक्री करता है तो किसान उसका वीडियो बनाएं। ये अपील सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने की है। वीडियो उनके नंबर पर भेजें, जिससे तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष लोगों को डीएपी के लिए परेशान होना पड़ा। कालाबाजारी के चलते ऊंचे दामों पर लोगों ने गेहूं और आलू की बुवाई के लिए डीएपी खरीदी थी। ऐसे में इस बार भी किसानों को डीएपी की किल्लत का डर सता रहा है। इसी डर को कम करने के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी ने किसानों से अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता है। कुछ व्यापारी मुनाफा अधिक कमाने के लालच में उर्वरकों की कमी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान उर्वरक निर्धारित कीमतों पर ही खरीदें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनुसार प्रत्येक उर्वरक की बोरी पर कीमतें लिखी रहती हैं। इससे अधिक कीमत अगर कोई मांगता है तो उसका वीडियो बना लें। ये वीडियो सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी के मोबाइल नंबर 9458769927 पर भेज दें। किसान का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। अगर मामला सहकारी समिति का है तो तत्काल सचिव पर कार्रवाई होगी। वहीं अगर मामला उर्वरक की दुकान का है तो जिला कृषि अधिकारी को अवगत कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed