{"_id":"637af54240108c1b430b207b","slug":"major-road-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura-car-collided-with-crashed-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग
Mon, 21 Nov 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:20 AM IST
सार
मथुरा के नौहझील थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव चांदपुर खुर्द के पास नोएडा से आगरा की ओर दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रैक्टर से स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। कार के टकराते ही आग लग गई। हादसे में कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 60 पर सोमवार की सुबह करीब 5.10 बजे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दर्दनाक हादसे में कार सवार दोनों लोगों की जलकर मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह 5 बजे स्विफ्ट डिजायर कार पहले से पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और दोनों सवार जिंदा जल गए। गाड़ी नंबर से मृतकों की शिनाख्त हुई। सोमवार सुबह उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयाल नगर क्षेत्र के वेस्ट करावल नगर निवासी दीप सिंह परिहार (46) चालक रामेश्वर उर्फ लाला के साथ कार से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से आगरा आ रहे थे। सुबह 5.10 बजे एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 60 पर गांव चांदपुर खुर्द के समीप कार पहले से पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। इससे कार में आग लग गई और दोनों सवार जिंदा जल गए।
राहगीर की सूचना पर नौहझील पुलिस व राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब तक कार सवारों की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दोनों मृतकाें के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। गाड़ी नंबर से मृतकों के शिनाख्त हुई है। मूलरूप से आगरा के थाना बाह क्षेत्र के त्रिघोणा निवासी सिंह दीप सिंह परिहार दिल्ली में एक दुकान पर नौकरी करते थे। वहीं पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी रामेश्वर उर्फ लाला उनकी कार चलाता था।
विज्ञापन
मांट टोल प्लाजा के मैनेजर आरबी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कार के टकराने से करीब आधा घंटे पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। सूचना पर इसे हटवाने के लिए क्रेन भेजी गई थी। क्रेन रास्ते में थी तभी कार टकरा गई।