फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Lapse in UP Roadways Bus: Only One Driver Found on Duty Instead of Two During Inspection

रोडवेज का हाल: ड्यूटी स्लिप में दो चालक, बस पर मिला एक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण में खुल गई पोल

Fri, 22 May 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 11:12 AM IST
सार

आगरा-अलीगढ़-ऋषिकेश मार्ग पर चल रही रोडवेज बस की जांच में ड्यूटी पर दो चालकों की जगह केवल एक चालक मिलने से लापरवाही उजागर हुई। मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Major Lapse in UP Roadways Bus: Only One Driver Found on Duty Instead of Two During Inspection
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़-ऋषिकेश मार्ग पर संचालित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक रोडवेज बस में ड्यूटी के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। बस में केवल एक चालक मिला जबकि ड्यूटी दो की थी। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार और सहायक यातायात निरीक्षक नवल किशोर की संयुक्त टीम ने बरौस टोल प्लाजा, खंदौली के पास बस संख्या यूपी-78 जेटी-3973 की जांच की। ड्यूटी स्लिप दो चालकों के नाम कटी थी। मौके पर केवल एक चालक तालेवर सिंह बस चलाते मिले। नियमित चालक जगन्नाथ सिंह निरीक्षण के दौरान बस में नहीं थे। बस में संविदा परिचालक नवनीत पचौरी तैनात थे।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि सहायक यातायात निरीक्षक ने मामले की रिपोर्ट आरएम बीपी अग्रवाल को भेज दी है। मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। अप्रैल में फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी-80 केटी-4580 पर कार्रवाई हुई थी। चालक शिवकांत सिंह और परिचालक मोहित कुमार को बिना परिचालक बस चलाने और यात्रियों से किराया लेकर टिकट न देने का दोषी पाया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक की संविदा समाप्त कर जमानत राशि जब्त कर ली थी, जबकि परिचालक को कार्यमुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed