{"_id":"6a192e907049635e6f0a1901","slug":"major-crackdown-on-illegal-mining-in-chambal-91-vehicles-seized-ahead-of-supreme-court-hearing-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: चंबल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले 91 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: चंबल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले 91 वाहन जब्त
Fri, 29 May 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 29 May 2026 11:43 AM IST
सार
चंबल क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स ने सख्त कार्रवाई करते हुए 91 वाहन जब्त किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वाहनों के चालान और सीजिंग की गई है।
विज्ञापन
चंबल सेंक्चुअरी में अवैध बालू खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबल से अवैध खनन मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। एक दिन पहले खनन के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और गलत नंबर प्लेट के दौड़ रहे 91 वाहन टास्क फोर्स ने जब्त कराए हैं।
सात दिन चले विशेष अभियान में 2603 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिलने पर 91 वाहनों को विभिन्न थानों व चौकियों में खड़ा कराया गया। राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स ने यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कुल 277 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगाने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसे ढककर वाहन चलाने वालों पर विशेष सख्ती बरती गई।
टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे 251 वाहनों का चालान किया और 47 वाहनों को सीज कर दिया। डीएम का कहना है कि अवैध खनन, परिवहन और नियम तोड़ने वाले माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स की यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।