फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri-Ramnagar road

मैनपुरी से रामनगर तक दो मीटर और चौड़ा होगा स्टेट हाईवे

Sun, 13 Dec 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri-Ramnagar road
13एमएनपी-27-मैनपुरी-कुसमरा मार्ग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले से गुजरने वाले रामनगर-मैनपुरी मार्ग का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति देते हुए 49.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से लगभग 40 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले की सीमा में रामनगर से लेकर मैनपुरी तक स्टेट हाईवे 141 का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग पर मुख्य रूप से कुसमरा, एलाऊ, अजीतगंज के अलावा एक दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं। इस मार्ग का एक छोर कन्नौज जिले के सौंरिख में मिलता है तो दूसरा छोर जिला मुख्यालय मैनपुरी को जोड़ता है। बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग पर सफर करते हैं।
विज्ञापन

इसके चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौड़ीकरण की मंजूरी दे दी है। चौड़ीकरण कार्य के लिए कुल 49 करोड़ 50 लाख 56 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे जिले की सीमा में रामनगर के पास से लेकर मैनपुरी तक लगभग 40 किलोमीटर (39.909 किमी) मार्ग का चौड़ीकरण होगा। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर है। अब इसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के दोनों और एक मीटर चौड़ी पटरी भी बनाई जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बदायूं से सौंरिख तक है स्टेट हाईवे 141
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही स्टेट हाईवे 141 की घोषणा की थी। इसमें कन्नौज की सीमा की सौंरिख कस्बे से शुरू होकर जिले की सीमा में रामनगर, कुसमरा, मैनपुरी होते हुए फर्दपुर होते हुए बदायूं तक का हिस्सा शामिल किया गया है। नियमानुसार कोई भी स्टेट हाईवे सात मीटर से कम चौड़ा नहीं हो सकता है। इसीलिए इस मार्ग के चौड़ीकरण की मंजूरी दी गई है।

---
वर्जन
मुख्यमंत्री ने रामनगर से कुसमरा होते हुए मैनपुरी की सीमा तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। अब इस मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़कर सात मीटर हो जाएगी। फिलहाल ट्वीटर पर ही इसकी जानकारी मिली है। जल्द ही आदेश मिलने की उम्मीद है।
- अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed