{"_id":"5eb2b0028ebc3e905d3bb7a0","slug":"mainpuri-police-lodge-fir-against-ten-jamati-in-kotwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दस जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छिपाई थी तब्लीगी जमात में शामिल होने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दस जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छिपाई थी तब्लीगी जमात में शामिल होने की जानकारी
Thu, 07 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 07 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शहर के महमूद नगर और सिकंदरपुर में पकड़े गए दस जमातियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व में सभी को क्वारंटीन किया जा चुका है। स्थानीय लोगों में संक्रमण की आशंका व्याप्त करते हुए चौकी इंचार्ज की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
तब्लीगी जमात में शिरकत कर आया एक जमाती लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही महमूद नगर में छिपा रहा था। इतना ही नहीं उसने सभी से जमात में शामिल होने की बात छिपाई और लोगों से लगातार मिलता रहा। चार अप्रैल को आगरा गेट चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह द्वारा जमाती हबीन खान को हिरासत में लेने के बाद क्वारंटीन सेंटर भेजा गया था। उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया था।
चौकी इंचार्ज सिविल लाइन अमित सिंह की ओर से गांव सिकंदरपुर में छिप कर रह रहे जमातियों को चार अप्रैल को क्वारंटीन कराया गया था। इसके बाद से ही लगातार स्थानीय लोगों में संक्रमण की भय व्याप्त है। इसी आशंका के चलते मंगलवार को चौकी इंचार्ज आगरा गेट व सिविल लाइन की ओर से सभी 10 क्वारंटीन जमातियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

Trending Videos
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की ओर से मुफ्ती मोहम्मद जाहिद कासमी गांव छाछा, सोबी पुत्र आले अली निवासी मोहल्ला कटरा, ईद मोहम्मद पुत्र जलालुद्दीन निवासी अजीतगंज एलाऊ, मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी मोहल्ला करियानीम भोगांव, अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद निवासी गांव छाछा, सादाब अली पुत्र साबिद निवासी गांव सिकंदरपुर, वसीम पुत्र इब्राहिम सिकंदरपुर, अनवर पुत्र मुख्तार हुसैन निवासी गोला बाजार और मोहम्मद आसिफ निवासी मोहल्ला गाड़ीवान द्वारा कोविड-19 फैलने की आशंका जताई गई।