फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Photo of a dog sitting on the chair of CHC's medicine counter is going viral

Viral: सीएचसी के दवा काउंटर की कुर्सी पर बैठा कुत्ता, मैनपुरी की ये मजेदार फोटो हुई वायरल

Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

स्वास्थ्य कर्मी गायब है और उसके स्थान पर कुत्ता बैठा हुआ है। वायरल वीडियो और फोटो अधिकारियों तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Mainpuri: Photo of a dog sitting on the chair of CHC's medicine counter is going viral
मैनपुरी। बेवर सीएचसी का वायरल फोटा जिस पर कुर्सी पर बैठा हुआ है कुत्ता। - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी के  बेवर सीएचसी का एक फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फोटो में एक कुर्सी पर कुत्ता बैठा है। बताया गया है कि यह कुत्ता सीएचसी बेवर के दवा काउंटर पर मौजूद कर्मचारी की कुर्सी पर बैठा है और कर्मचारी गायब है। सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर जांच कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


पुराना है ये वायरल फोटो

रविवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। वायरल फोटो में कहा गया है कि यह सीएचसी बेवर का दवा काउंटर है जिसकी कुर्सी पर बैठा हुआ स्वास्थ्य कर्मी गायब है और उसके स्थान पर कुत्ता बैठा हुआ है। वायरल वीडियो और फोटो अधिकारियों तक पहुंच गया। हालांकि सीएचसी प्रभारी डॉॅ. आशुतोष कुमार ने इस बात को स्वीकार किया कि यह वीडियो सीएचसी बेवर का ही है, लेकिन यह पुराना है और उनके सीएचसी बेवर पर ज्वाइन करने से पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये बोले सीएमओ

मामले में सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि कुर्सी पर बैठे कुत्ते का फोटो मिला है। यह सीएचसी बेवर का बताया जा रहा है। इस संबंध में सीएचसी का निरीक्षण किया जाएगा। यदि ऐसी लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed