फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: निवेशकों ने 3393 करोड़ के समझौता दस्तावेज पर किए हस्ताक्षर

Fri, 20 Jan 2023 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के साथ ही गैर जिले और गैर प्रदेश के निवेशकों ने मैनपुरी में निवेश करने में रुचि दिखाई। समिट में कुल 88 निवेशकों ने 3393 करोड़ रुपये के समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के साथ ही रोजगार देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को मैनपुरी में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन शहर के स्टेशन रोड स्थित पाम होटल में हुआ। इसमें मैनपुरी के अलावा आगरा, दिल्ली और जयपुर के 88 निवेशकों ने अलग-अलग क्षेत्रों में 3393 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने अधिकारियों के साथ निवेश से संबंधित जानकारियों को साझा करने के साथ ही अपनी जरूरतों के बारे में भी बताया। समिट में मौजूद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य रूप से सौर ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े निवेश की उम्मीद समिट से जगी है। जयपुर से समिट में शामिल होने आए रे पॉवर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे बड़े निवेश का प्रस्ताव रखा। सौर ऊर्जा क्षेत्र में कार्य करने वाली इस कंपनी के प्रतिनिधि मयंक शर्मा ने बताया कि कंपनी दो हजार करोड़ की लागत से पांच सौ किलोवॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र पार्क स्थापित करेगी। इसकी स्थापना से मैनपुरी बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा। शहर के उद्योगपति अनिल अग्रवाल और अमित अग्रवाल ने राइस मिल की स्थापना व जिले में चावल के कारोबार को बढ़ावा देने की पहल की। चीनी मिल की स्थापना के लिए 205 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भी दिया। इस समिट से मैनपुरी में बड़े निवेश की उम्मीद जगी है। अगर ये निवेश होता है तो मैनपुरी में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में भी जगी उम्मीदें
इन्वेस्टर्स समिट में शिक्षा के क्षेत्र में भी निवेश के बड़े प्रस्ताव आने से उम्मीदें जगी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुल 20 निवेशकों ने 256.19 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव दिए। प्रमुख रूप से अमित पांडेय ने तकनीकी शिक्षा के लिए 150 करोड़ के निवेश की जानकारी दी तो डॉ. राममोहन और डॉ. कुसुम मोहन ने 20 करोड़ के निवेश से विश्वविद्यालय की स्थापना की बात कही। इसके अलावा स्तुति गुप्ता ने 25 करोड़, डॉ. उपानंद ने 14 करोड़ और आदर्श राष्ट्रीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से तीन करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया।
ये प्रस्ताव भी हैं शामिल
इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 451.10 करोड़ के 31 निवेश के प्रस्ताव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 11.98 करोड़ के छह निवेश प्रस्ताव, पशुपालन के क्षेत्र में 3.56 करोड़ के दो निवेश प्रस्ताव, बायोफ्यूल के क्षेत्र में 175 करोड़ के तीन निवेश प्रस्ताव, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में 52 करोड़ के दो प्रस्ताव, पॉल्ट्री क्षेत्र में 456 करोड़ के तीन निवेश प्रस्ताव, रियल स्टेट, होटल और एग्रीकल्चर मार्केट में 16 करोड़ के पांच प्रस्ताव, डेयरी प्रोडक्ट में18 करोड़ के दो प्रस्ताव, फर्नीचर, एडेसिब, स्पोर्ट्स, लंदर, ब्रिक्स, ऑयरन फेब्रीकेशन, मत्स्य पालन के क्षेत्र में 42.15 करोड़ के आठ प्रस्ताव और कोल्ड स्टोरेज के क्षेत्र में 77.75 करोड़ के चार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रमोद कुमार सिंह ने बायो सीएनजी के लिए सौ करोड़ रुपये, प्रयांशू यादव ने इलेक्ट्रिक केबल के लिए 50 करोड़ रुपये, अनिल अग्रवाल ने बासमती चावल के लिए 50 करोड़ रुपये, पियूष चंदेल ने आलू, मनोज कुमार सिंह ने एग्रो प्रोडक्ट के लिए 49-49 करोड़ के, अमित अग्रवाल ने बासमती चावल के लिए 35 करोड़ के निवेश आदि के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

ये अधिकारी रहे मौजूद
इन्वेस्टर्स समिट में जिलाधिकारी अविनाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा, एसडीएम भोगांव अंजलि सिंह, एसडीएम कुरावली युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम करहल गोपाल शर्मा, एसडीएम किशनी रामनरायण वर्मा, एसडीएम घिरोर एसएन शर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम, जिला उद्योग अधिकारी मोहम्मद सऊद समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed