फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news

Agra News: सुबह-शाम रही गलन, दोपहर में निकली धूप, लगातार तीसरे दिन तापमान चार डिग्री रहने से लोग परेशान

Sat, 07 Jan 2023 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news
मैनपुरी। शुक्रवार को मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह गलन भरी सर्दी रही। दोपहर में लगभग एक घंटे निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को गलन भरी सर्दी होने से लोग एक बार फिर अलाव जलाकर उसके पास बैठने को मजबूर हुए। लगातार तीसरे दिन जिले में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह कोहरा छाने के साथ ही गलन भरी सर्दी रही। सुबह के समय बाजार में चहल पहल भी कम रही। लोग अलाव जलाकर उसके पास बैठने को मजबूर रहे। दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद धूप निकली। तब बाजार में चहल पहल बढ़ी। दोपहर दो बजे के बाद धूप जाने से लोग फिर परेशान होने लगे। गलन भरी सर्दी से शाम सात बजे के बाद अधिकांश दुकानदार घर चले गए। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव तापते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed