फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news karhal crime theft

Agra News: मकान के ताले तोड़ कर दो लाख के जेवर नकदी चोरी

Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news karhal crime theft
करहल। गांव दौलतपुर में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर नकदी आदि चोरी कर ले गए। अहमदाबाद से वापस लौटने के बाद गृहस्वामी को जानकारी हो सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी मनीष कुमार करीब तीन माह पहले परिवार के साथ अहमदाबाद गुजरात किसी काम के लिए गए थे। 18 फरवरी को जब घर वापस लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखे जेवर और नकदी गायब मिली। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मनीष ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान के बारे में वह जानकारी करने के बाद जानकारी देंगे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अलमारी आदि से फिंगर प्रिंट लिए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed