फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news jayveer singh

हर पात्र को मिले योजनाओं का लाभ: जयवीर

Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news jayveer singh
जन सुनवाई में शिकायतें सुनते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद
मैनपुरी। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को जन सुनवाई करके शिकायतें सुनीं। अधिकारियों से कहा कि हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। पात्रों का चयन पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए। जमीन के विवादों में पुलिस, राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं। जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री से इन्होंने की शिकायतें
पर्यटन मंत्री से घिटौली की बविता ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, नगला कुंआ के रामनिवास ने जमीन की पैमाइश कराने, सराउग्यान की उर्मिला देवी ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में घायल शिवम शर्मा को आर्थिक सहायता दिलाने, लखनी के शिवप्रताप ने कच्ची पटरी पर डामरीकरण कराने, गंभीरा के कमलेश ने घरौनी में नाम दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

फाजिलपुर के आदिल कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन में कब्जे को हटवाने, ईसई माझपाटी के सुभाषचंद्र शर्मा, श्रीचंद्र शर्मा ने कब्जे को हटवाने, नगला झड़ू के राजवीर सिंह ने कब्जे को हटवाने, अंबरपुर के धर्मेंद्र ने कृषि कार्य में अवरोध करने वालों पर कार्रवाई, रैपुरा की राजनश्री ने कृषि कार्य करने से रोके जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह लोग रहे मौजूद
उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन, उदय चौहान, शिखर मोहन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed