फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news icse topper smirity

Agra News: 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्मृति यादव ने आईसीएसई में पाया पहला स्थान

Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news icse topper smirity
आईसीएसई का बेहतर परीक्षा परिणाम आने के बाद अभिभावक और शिक्षकों के साथ खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद
मैनपुरी। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) बोर्ड परीक्षा 2025 का 10वीं का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। गांव गढि़या छिनकौरा निवासी स्मृति यादव ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोपाल नगर निवासी उज्ज्वल चौहान ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान बनाया है। जबकि गोला बाजार पुलिस लाइन निवासी गौरव प्रकाश ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आईसीएसई में जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 की आईसीएसई परीक्षा में जिले के एक मात्र सेंट थाॅमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। बुधवार की दोपहर 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दे रहा था। सेंट थॉमस स्कूल के फादर विनोय जोसेफ ने बताया कि आईसीएसई परीक्षा 2025 में जिले में कुल 160 छात्र-छात्राएं शामिल हुए इनमें से सभी ने परीक्षा में सफलता हासिल की। कॉलेज के 27 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कॉलेज पहुंचे मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को फादर और कॉलेज के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएसई टॉप टेन सूची में शामिल मेधावी
स्मृति यादव- 98.2 प्रतिशत
उज्ज्वल चौहान- 96.8 प्रतिशत
गौरव प्रकाश- 95.2 प्रतिशत
युवराज शर्मा- 94.8 प्रतिशत
आर्या सिंह- 94.4 प्रतिशत
अभिनव प्रताप सिंह- 94.2 प्रतिशत
आयुष यादव- 94.2 प्रतिशत
आदित्य कुमार- 94 प्रतिशत
अनन्या प्रभाकर- 94 प्रतिशत
वैभवी गुप्ता- 94 प्रतिशत
हैप्पी सिंह- 93.6 प्रतिशत
असीम एम बैस- 93.2 प्रतिशत
अक्षत राठौर- 93 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed