फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news health negligence

Agra News: स्वास्थ्य विभाग की गजब कहानी, शाम को सील दुकान सुबह फिर खुली

Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news health negligence
मैनपुरी। कस्बा कुरावली में स्वास्थ्य विभाग की झोलाछापों से अजब प्रेम की गजब कहानी दिखाई दी। बृहस्पतिवार की शाम जिन झोलाछापों की दुकानों को सील किया गया था। शुक्रवार को उन दुकानों का संचालन होते पाया गया। यहां मरीजों को खुले आम उपचार भी दिया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो विभागीय अधिकारियों ने मिलीभगत कर संचालन कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देशन के बाद चिकित्साधीक्षक कुरावली डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव देवीनगर, खिरिया पीपल और शरीफपुर में झोलाछाप पर कार्रवाई करते हुए दुकानें बंद करा दी थीं। उनकी चाबी चिकित्साधीक्षक कुरावली अपने साथ ले गए थे। लेकिन बृहस्पतिवार को बंद की गईं झोलाछापों की कुछ दुकानें शुक्रवार को संचालित होती देखी गईं। जागरूक लोगों ने इसके फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। चिकित्साधीक्षक की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


आखिर क्यों सील नहीं की गई दुकानें
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठ रहा है कि जब बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान झोलाछाप किसी प्रकार का अभिलेख नहीं दिखा सके थे तो उनका ताला लगाकर दुकान सील क्यों नहीं की गई। केवल ताला लगाकर चाबी लेकर ही चिकित्साधीक्षक क्यों चले गए। इससे ये सवाल पैदा हो रहा है कि चिकित्साधीक्षक ने दुकानों को सील न करके उनके पास मौजूद दूसरी चाबी से दुकानों के संचालन का मौका दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुछ दुकानें सील की गई थीं जिनकी चाबी मेरे पास है। वे सभी दुकानें बंद हैं।
डॉ. जयप्रकाश वर्मा, चिकित्साधीक्षक कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed