{"_id":"665cc26c12ed5c87d20eca44","slug":"mainpuri-news-deadbody-chaudry-jogendra-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118392-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोहल्ला चौधरी के जोगेंद्र का था तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोहल्ला चौधरी के जोगेंद्र का था तालाब में मिला शव
विज्ञापन
भोगांव। रेलवे लाइन के पास स्थित एक तालाब में शनिवार को मिले युवक के शव की रविवार की सुबह पहचान हो गई। युवक कस्बा के मोहल्ला चौधरी का रहने वाला जोगेंद्र था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को भी वह काम के लिए घर से निकला था। वह शराब पीने का भी आदी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शनिवार को रेलवे लाइन के पास तालाब में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक शव को बाहर निकाला था। रविवार की सुबह मृतक की पहचान मोहल्ला चौधरी निवासी राजमिस्त्री जोगेंद्र सिंह जाटव के रूप में हुई। मृतक के चचेरे भाई अंशू ने बताया कि शनिवार की सुबह भाई काम के लिए निकले थे। काम न मिलने के बाद कहीं चले गए थे। दोपहर के समय पत्नी ने फोन कर साथी मजदूर से जानकारी ली तो उसने बताया कि काम पर आने के लिए लेट होने की वजह से जोगेंद्र को अगले दिन आने के लिए कहा गया था। यह भी पता चला कि युवक शराब पीने का भी आदी था। पहचान होने के बाद थाना पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।