फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news child death

Agra News: बालिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news child death
कुरावली। गांव डगऊ नगरिया में बुधवार को आठ साल की मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के समय मां मायके में थी, मृतका के मामा ने बहन का दहेज के लिए प्रताड़ित करने व भांजी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना करहल के गांव राजपुर निवासी हरिओम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि बहन गीता की शादी वर्ष 2024 में थाना क्षेत्र के गांव डंगऊ नगरिया निवासी युवक के साथ की है। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। रक्षा बंधन पर वह बहन गीता को बुलाने के लिए उसकी ससुराल गए थे। वहां ससुरालीजन ने आठ माह की भांजी को जबरदस्ती अपने पास राेक लिया। वह बहन को लेकर घर आ गए। बुधवार को पता चला कि आठ साल की भांजी की मौत हो गई है। इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। हरिओम ने आरोप लगाया कि बहन के ससुरालीजन ने भांजी की हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed