फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bodth circut bhogaun

Agra News: जसराजपुर में बौद्ध सर्किट बनाने का रास्ता हुआ साफ, अंतिम बैनामा हुआ

Sat, 05 Jul 2025 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bodth circut bhogaun
भोगांव। जसराजपुर में बौद्ध सर्किट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। अंतिम बचे एक भूखंड का महिला की ओर से बैनामा पर्यटन विभाग को कर दिया है। पर्यटन विभाग ने अधिग्रहीत की गई 45 बीघा भूमि को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। जसराजपुर में बनने जा रहे बौद्ध सर्किट के लिए 37 किसानों की 45 बीघा भूमि पर्यटन विभाग ने अधिग्रहीत की थी। इस अधिग्रहीत भूमि के 36 किसानों की भूमि के बैनामे पूर्व में किसान पर्यटन विभाग के नाम अब तक पंजीकृत हो चुके हैं। शुक्रवार को मीरा देवी निवासी नगला पक्का मौजा माधौनगर ने शाम चार बजे तहसील पहुंचकर बैनामा पंजीकृत कराया। अंतिम बैनामा रजिस्ट्री अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की ओर से पर्यटन विभाग के अधिकारी कल्याण सिंह यादव को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पूरे बैनामे हो जाने की सूचना पर्यटन विभाग सहित जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को भेज दी गई है। सभी बैनामे हो जाने के बाद बौद्ध सर्किट का 60 लाख रुपयों से निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था शुरू कर देगी।लेखपाल अरविंद कुमार ने बताया कि अंतिम बैनामा करने वाली मीरा देवी को मुआवजे की धनराशि उनके खाते में पर्यटन विभाग द्वारा भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed