फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri health news nimonia girl died

Agra News: निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मृत्यु

Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
mainpuri health news nimonia girl died
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही निमोनिया और सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को निमोनिया से पीड़ित एक वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बीते एक पखवाड़े से लगातार निमोनिया के कारण मरीजों की जान जा रही है। नगर के मोहल्ला बैंक कालोनी निवासी रविंद्र कुमार की एक वर्षीय पुत्री मान्या सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। दो दिन पहले परिजन उसे उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे घर भेज दिया था। सोमवार की सुबह अचानक फिर से तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर फिर से अस्पताल पहुंचे थे। यहां बच्ची की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में भी 48 मरीज भर्ती कराए गए। इन मरीजों में 13 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed