फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Entry into civil was found only after intensive search

मैनपुरी: सघन तलाशी के बाद ही दीवानी में मिला प्रवेश

Mon, 02 Jan 2023 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Entry into civil was found only after intensive search
दीवानी में गेट में तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दीवानी की सुरक्षा व्यवस्था सोमवार को बदली हुई नजर आई। जनवरी में पहले दिन दीवानी न्यायालय खुलने पर सघन तलाशी के बाद ही वादकारियों तथा पैरोकारों को दीवानी परिसर में प्रवेश करने दिया गया। दीवानी परिसर में चिन्हित चार पहिया वाहनों को ही प्रवेश मिला। अन्य चार पहिया वाहनों को मुख्य द्वार के बाहर ही खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद की गाइडलाइन के तहत सोमवार को माहौल बदला नजर आया। दीवानी परिसर में तारीख करने के लिए पहुंचे वादकारियों तथा पैरोकारों की मुख्य द्वार पर ही पीएसी के जवानों ने सघन तलाशी ली। सघन तलाशी के बाद ही दीवानी परिसर में वादकारियों तथा पैरोकारों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

दीवानी परिसर में केवल वकीलों, न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों के चार पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया गया। चिन्हित चार पहिया वाहनों के अलावा अन्य चार पहिया वाहनों को दीवानी परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव नम्रता सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। गाइड लाइन का पालन कराने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed