{"_id":"6097d9c18ebc3ef1ad53b2b1","slug":"mainpuri-corona-virus-update-four-covid-patient-died-and-175-found-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की मौत, जेल में निरुद्ध 17 बंदियों सहित 175 पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कोरोना संक्रमित चार और मरीजों की मौत, जेल में निरुद्ध 17 बंदियों सहित 175 पॉजिटिव मिले
Mon, 10 May 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 May 2021 12:10 AM IST
सार
पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल के तीन मरीजों सहित चार की मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण से मरीजों की लगातार मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल के तीन मरीजों सहित चार की मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को गंभीर हालत के चलते रेफर किया गया है। वहीं जेल में निरुद्ध बंदियों सहित 175 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आठ संक्रमितों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के बंदियों को जेल के अंदर ही सुरक्षित बैरक में रखा गया है। जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हवेली तिसौली निवासी 55 वर्षीय आरएस यादव को कोरोना संक्रमित होने के कारण कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उपचार के दौरान कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। भावलपुर निवासी 57 वर्षीय शंकरदयाल को कोरोना संक्रमित होने पर शनिवार को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। जसवंतपुर निवासी 70 वर्षीय भीकम सिंह को भी कोरोना संक्रमित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। कुसमरा निवासी 70 वर्षीय किशनलाल बाल्मीकि को परिजनों ने कोरोना संक्रमित होने के बाद फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
- कोविड अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक जनपद कन्नौज का निवासी है। वहीं कुसमरा के एक संक्रमित की फर्रुखाबाद में मौत होने की जानकारी भी मिली है। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।

Trending Videos
आठ संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू में कराया गया भर्ती
मैनपुरी जेल में बंद 17 बंदियों सहित पिछले 24 घंटे में जिले में 175 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8873 पहुंच गई है। आठ संक्रमितों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के बंदियों को जेल के अंदर ही सुरक्षित बैरक में रखा गया है। जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कुरावली विकास खंड में 16, बेवर में 12, करहल में 10, सुल्तानगंज में छह, बरनाहल में पांच, जागीर विकास खंड में चार, घिरोर में दो और किशनी विकास खंड में एक कोरोना संक्रमित मिला। जिला जेल में बंद 17 बंदी भी कोरोना संक्रमित मिले। मैनपुरी विकास खंड में सर्वाधिक 102 कोरोना संक्रमित मिले। आठ संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पंाडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है।
- जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 175 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला जेल में कराई गई जांच के दौरान 17 संक्रमित पाए गए हैं। आठ लोगों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
कोरोना का प्रकोप: ब्रज में बंद हुए भक्तों के लिए मंदिरों के पट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान 24 मई तक रहेगा बंद
एटा में चुनावी रंजिश में हत्या: धमकी के बाद नवनिर्वाचित प्रधान ने वृद्ध को गोलियों से भूना