{"_id":"64a690fd8f2eff68a40cbc27","slug":"mainpuri-brutal-massacre-father-wept-bitterly-on-day-of-teharvin-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी नृशंस हत्याकांड: मेरा तो सबकुछ उजड़ गया..., बेटों और बहू का तेरहवीं संस्कार के दिन फूट-फूटकर रोया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी नृशंस हत्याकांड: मेरा तो सबकुछ उजड़ गया..., बेटों और बहू का तेरहवीं संस्कार के दिन फूट-फूटकर रोया पिता
Thu, 06 Jul 2023 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Jul 2023 03:31 PM IST
सार
मैनपुरी के गांव गोकुलपुर में 24 जून को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद शिववीर के पिता पूरी तरह टूट गए हैं। मृत आत्माओं की शांति के लिए उन्होंने गांव में तेरहवीं संस्कार कराया। मृतकों के फोटो देख वो फूट-फूटकर रोने लगे। बोले- मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन
पांचों मृतकों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी गांव गोकुलपुर में 24 जून को हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद बुधवार को मृत आत्माओं की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ। वृद्ध सुभाष ने घर पर ब्राह्मण और कन्याओं को भोज कराया। ग्रामीणों ने मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में 24 जून को शिववीर यादव ने दो भाई, बहनोई, भाई के दोस्त व भाई की नवविवाहित पत्नी की फरसा से काटकर हत्या कर दी थी। पत्नी, मामी और पिता सुभाष को भी जान से मारने की कोशिश की थी। असफल होने पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। सामूहिक हत्याकांड से पूरा प्रदेश दहल गया था। उक्त घटना के बाद बुधवार को गोकुलपुर अरसारा में वृद्ध सुभाष ने मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार किया। वृद्ध सुभाष ने पत्नी के साथ ब्राह्मण व कन्याओं को भोज कराया। वहीं तेरहवीं संस्कार के दौरान रिश्तेदार व ग्रामीणों ने मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुभाष और पत्नी शारदा की आंखों से आंसू बह निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन