फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri bar association election

मैनपुरी में जांच में सभी 42 नामांकन वैध पाए गए

Fri, 26 Feb 2021 05:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
mainpuri bar association election
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को बार एसोसिएशन के सभागार में चुनाव अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में सभी 42 नामाकंन वैध पाए गए। तीन मार्च से पांच मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी, प्रभात चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण मिश्रा, दर्शनलाल राठौर ने विभिन्न पदों के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच की।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अजय कृष्ण पांडेय, ब्रजकिशोर त्रिपाठी, सौरभ यादव, जगपाल सिंह यादव, दिनेश दीक्षित, महेंद्र कुमार मिश्रा ने नामांकन किया। सचिव पद पर संतोष यादव राजू, विश्व विमोहन राजपूत जीतू, मुनेंद्र सिंह यादव, अजीतकांत मिश्रा, अतुल कुमार शुक्ला, कुलदीप कुमार, शिवेंद्र चौहान ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार यादव, सतेंद्र सिंह शाक्य, दिनेश कुमार दीक्षित, राघवेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष पद पर ब्रजबिहारी मिश्रा, संजीव कुमार शर्मा, सतेंद्र सिंह शाक्य के नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन

महिला उपाध्यक्ष पद पर रीता नैयर, कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश यादव, हरदीप यादव, दीपेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, सह सचिव पुस्तकालय पद पर अजय कुमार यादव, हेमेंद्र दुबे, सह सचिव सूचना प्रसारण पद पर अनिल कुमार, प्रवीण कुमार मिश्रा ने नामांकन किए हैं। सदस्य कार्यकारिणी के लिए संतकुमार दुबे, रोहिताश्व कठेरिया, मोहित कुमार, संतोष कुमार शाक्य, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, अशरफ नवी, श्याम नरायन तिवारी, अवनीश मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, संजीव चतुर्वेदी, उमैर अहमद, नीलेश कुमार, रामलड़ैते वर्मा के नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed