फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: 35 bonded laborers were freed from a kiln

मैनपुरी: एक भट्ठा से 35 बंधुआ मजदूर कराए गए मुक्त

Fri, 09 Dec 2022 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: 35 bonded laborers were freed from a kiln
कुसमरा में संचालित एक ईंट भट्ठे से मजदूरों को प्राइवेट वाहन से उनके घर को भिजवाते अधिकारी। - फोटो : MAINPURI
किशनी/कुसमरा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के कस्बा कुसमरा में संचालित एक ईंट-भट्ठा पर बंधुआ मजदूरी की सूचना आईजीआरएस द्वारा उच्चाधिकारियों को प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने भट्ठा पर पहुंच कर कार्रवाई की। 35 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के बाद उन्हें घर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कस्बा के जय माता दी ईंट-भट्ठा पर काफी समय से काफी लोग बंधुआ मजदूरी कर रहे थे। इसकी शिकायत किसी द्वारा आईजीआरएस पर की गई थी। उक्त भट्ठा का संचालन कस्बा निवासी दीपक यादव करते हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को श्रम अधिकारी चंद्रभान सिंह, एसडीएम राम नारायण व पुलिस बल के साथ भट्ठा पर पहुंचे। वहां पर बंधुआ मजदूरी कर रहे लोगों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

कुछ मजदूरों ने बताया कि मालिक दीपक द्वारा सिर्फ खाना खर्च देकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। कई महीनों से लगातार उनके कहने के बाद भी न तो उन्हें घर भेजा जा रहा है न हीं मजदूरी का रुपया ही दिया जा रहा है। भट्ठा पर बंधुआ मजदूरी करने वालों की संख्या तकरीबन 35 है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया, इसके साथ ही प्राइवेट वाहन से उनके घरों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओजी न मिलने की वजह से भट्ठा बंद था, इसलिए मजदूरों को मजदूरी रोके थे, मजदूरी एडवांस में दी जाती है, वह उन्हें दी जा चुकी है। मजदूरों द्वारा उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
- दीपक यादव, भट्ठा संचालक
अभी श्रम प्रवर्तन अधिकारी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद भट्ठा संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुखवीर सिंह, एसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed