फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maheshwari community will have a grand Kumbh in Jodhpur

Agra News: जोधपुर में माहेश्वरी समाज का होगा महाकुंभ

Tue, 26 Aug 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Maheshwari community will have a grand Kumbh in Jodhpur
कासगंज की माहेश्वरी मारवाड़ी धर्मशाला में महेश वंदना प्रस्तुत करते माहेश्वरी समाज के लोग । - फोटो : कासगंज की माहेश्वरी मारवाड़ी धर्मशाला में महेश वंदना प्रस्तुत करते माहेश्वरी समाज के लोग ।
कासगंज। जिला माहेश्वरी सभा, डीडू महेश्वरी युवक मंडल, मारवाड़ी समाज एवं महिला समिति की संयुक्त बैठक मारवाडी माहेश्वरी धर्मशाला में मंगलवार को हुई। इसमें जोधपुर में होने वाले समाज के महाकुंभ पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी अनिल काकाणी ने भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। राकेश माहेश्वरी ने वंदना प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया ने बताया कि 9, 10 और 11 जनवरी 2026 को जोधपुर में अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा का होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। https://www.blsonitrust.org/abmm-mds/ पर 5 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बयाया कि माहेश्वरी ड्रीम शेपर्स योजना के तहत मेडिकल छात्रा के लिए 5 वर्ष तक 75000 रुपये, इंजीनियर छात्र के लिए 4 वर्ष तक 75000 रुपये, लाॅ के लिए 3 वर्ष तक 70000 रुपये, सीए करने के लिए 2 वर्ष तक 50000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। आवेदक की आय 800000 रुपये से कम होनी चाहिए। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र चांडक ने बताया कि पुष्कर सेवा सदन द्वारा संचालित तीन बालिका योजना के तहत जिले के लिए 50 हजार रुपये की 10 एफडी 31 सितंबर तक प्राप्त हो जाएंगी। इस दौरान मंत्री घनश्याम मूना, कोषाध्यक्ष अरविंद कावरा, सुरेंद्र कुमार महेश्वरी, अजय कुमार राठी ,राकेश कुमार माहेश्वरी, सच्चिदानंद डांगरा, सुनील कुमार दरगड, विनीत जाजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed