फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahapanchayat against UGC Bill in Agra strategy formulated for September 8th protest

आगरा: यूजीसी बिल के विरोध में हुई महापंचायत, आठ सितंबर को होगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; बनाई रणनीति

Sun, 06 Sep 2026 02:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 02:33 PM IST
सार

यूजीसी बिल के विरोध में रविवार को आगरा में महापंचायत हुई। इसमें आठ सितंबर को होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई गई। महापंचायत के दाैरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। 

विज्ञापन
Mahapanchayat against UGC Bill in Agra strategy formulated for September 8th protest
यूजीसी के विरोध में महापंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को कुबेरपुर स्थित गढ़ी रामी एक्सप्रेसवे पुल के नीचे स्वर्ण समाज के लोगों ने महापंचायत की। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में आठ सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन


महापंचायत के दौरान एक सितंबर को एत्मादपुर में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी आक्रोश दिखाई दिया। वक्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।   सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने कहा कि एत्मादपुर में आंदोलनकारियों पर किया गया लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका जवाब यूजीसी बिल वापस कराकर दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार को समाज की मांगों को गंभीरता से लेते हुए यूजीसी बिल वापस लेना चाहिए। महापंचायत में मौजूद लोगों ने आठ सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed