फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maha Navami 2022  Traffic Diversion Due To Idol Immersion For Two Days In Agra

Maha Navami 2022: घर से निकल रहे हैं तो पढ़ ले ये खबर, मूर्ति विसर्जन के कारण बदली गई यातायात व्यवस्था

Tue, 04 Oct 2022 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 08:31 AM IST
सार

यमुना किनारा मार्ग पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए नो एंट्री पास, अनुमतिपत्र भी निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Maha Navami 2022  Traffic Diversion Due To Idol Immersion For Two Days In Agra
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

नवरात्रि में नौ दिन तक जगत जननी जगदंबा की विशेष आराधना के बाद अब मां दुर्गा की विदाई का समय आ गया है। शहर के पंडालों में सजी देवी मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यातायात पुलिस ने विसर्जन जुलूसों के लिए यातायात में बदलाव किया है। यमुना किनारा मार्ग पर आज से पांच अक्तूबर तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के मुताबिक, वाटर वर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए श्मशान घाट चौराहे तक वाहन नहीं चलेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वे रिंग रोड से होते हुए फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी, ग्वालियर को जाएंगे। आंबेडकर पुल, एत्माद्दौला की ओर से कोई भी व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की ओर नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Kasganj: आवासीय प्लॉटों का सपना दिखाकर प्रधानाध्यापिका से हड़पे 32.9 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां व्यावसायिक वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

1- बेलनगंज क्षेत्राधिकारी छत्ता कार्यालय के पास तिराहा से यमुना किनारे हाथी घाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज बस, टूरिस्ट बस या व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।


2- विक्टोरिया पार्क से भारी वाहन बस, ट्रैक्टर, डीसीएम आदि यमुना किनारे हाथी घाट की ओर नहीं जाएंगे। हाथी घाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा, अन्य वाहनों को श्मशान घाट चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

3- स्ट्रैची ब्रिज पुल पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए समस्त सवारी वाहन एमजी रोड होकर आवागमन कर सकेंगे। यमुना किनारा मार्ग पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। विसर्जन कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए नो एंट्री पास, अनुमतिपत्र भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed