फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   madiya katara road in Agra dark before Diwali butterflies lost their light

UP News: दिवाली से पहले अंधेरे में आगरा का ये मार्ग, तितलियों की उड़ गई रोशनी... लाइटें भी हो गईं बंद

Sun, 27 Oct 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

दिवाली से पहले आगरा में गुरु के ताल फ्लाईओवर से मदिया कटरा तक लाइटें बंद पड़ीं हैं। यहां तितलियों की रोशनी भी उड़ चुकी है। वहीं अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
madiya katara road in Agra dark before Diwali butterflies lost their light
मदिया कटरा रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार से कई गुना अधिक दाम पर खरीदी गईं नियॉन तितलियों की रोशनी उड़ गई। 8 महीने पहले 32.20 लाख रुपये में खरीदी गई नियॉन तितलियां और त्रिशूल की आकृति की लाइटें बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आगरा नगर निगम ने फरवरी में 100 नियॉन तितलियां और 130 नियॉन त्रिशूल लगवाए थे जो अब खराब पड़े हैं। नगर निगम अधिवेशन में इन लाइटों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, जिनकी जांच के आदेश मेयर ने दिए थे, लेकिन यह जांच भी 8 महीने में नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हरीपर्वत चौराहे से मदिया कटरा होते हुए बोदला और गुरु के ताल तक नगर निगम ने नियॉन लाइट वाली तितलियां लगाई थी। ऐसी 100 लाइटें 14 लाख रुपये में खरीदी गईं। इसी तरह यमुना किनारा रोड पर 130 नियॉन लाइट वाले त्रिशूल 18.20 लाख रुपये में खरीदे गए। गुरु के ताल से मदिया कटरा रोड तक सभी तितलियां बंद हो चुकी हैं, वहीं स्ट्रीट लाइटें भी चोरी हो जाने से पुल पर अंधेरा छाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

अंधेरे में लूट लिया मोबाइल
गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के निवासी प्रवीन खुल्लर ने बताया कि शनिवार रात पुल पर अंधेरे में निकल रही छात्रा से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। छात्रा के रोने बिलखने पर कॉलोनी के लोगों को जानकारी हुई। खुल्लर ने मेयर हेमलता दिवाकर से पुल पर लाइटें लगवाने की मांग की, वहीं खराब पड़ी नियॉन तितलियों को ठीक कराने की मांग दोहराई।

ये भी पढ़ें -    UP: मिठाई विक्रेता ध्यान दें...डिब्बे सहित तोली मिठाई तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना, ग्राहक यहां करें शिकायत

 

650 की लाइट, जांच अब तक नहीं
बसपा पार्षद बंटी माहौर का कहना है कि उन्होंने नगर निगम अधिवेशन में 650 रुपये की लाइट को 14 हजार रुपये में खरीदने के आरोप लगाए थे। तब मेयर ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन 8 महीने में जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई। जो नियॉन लाइटें लगीं, वे बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। दिवाली से पहले शहर में अंधेरा है, पर ऐसी लाइटों पर निगम का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed