{"_id":"67c7bd9c52b1b09dd1097c4d","slug":"made-fake-map-of-colony-in-agra-sold-the-plot-one-arrested-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्लॉट खरीदते वक्त रहें सावधान...आगरा में काॅलोनी का फर्जी नक्शा बनाया, बेच दिया भूखंड; एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्लॉट खरीदते वक्त रहें सावधान...आगरा में काॅलोनी का फर्जी नक्शा बनाया, बेच दिया भूखंड; एक गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Mar 2025 08:27 AM IST
सार
प्लॉट खरीदने जा रहे हैं, तो उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। आगरा में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें कॉलोनी का फर्जी नक्शा बनाकर भूखंड बेच दिया गया। मामले में पुलिस ने कमीशन एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में पांच वर्ष पहले बिक चुकी काॅलोनी के भूखंडों का कमीशन एजेंट ने किसानों की मिलीभगत से मुख्तारनामा कराया। फर्जी नक्शा बनाकर भूखंडों को दोबारा बेच दिया। खरीदार भूखंडों पर कब्जा लेने पहुंचे तो धोखाधड़ी का पता चला। मामले में थाना सदर में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक कमीशन एजेंट को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
बुंदू कटरा निवासी ममता गुप्ता ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति प्राॅपर्टी डीलर हैं। उन्होंने और साझेदारों ने वर्ष 2013 में रोहता में खसरा संख्या 284 से 290 तक का बैनामा कपूरचंद और उसके भाई किशन सिंह से अपने नाम कराया था। इनमें तीन खसरों 288, 289, 290 का बैनामा कपूरचंद और किशन सिंह ने सीधे ममता गुप्ता, उनके रिश्तेदारों राहुल गुप्ता और नीतू गुप्ता के नाम किया था। जमीन पर श्री बालाजी गोकुल नाम से कालोनी काटी थी। काॅलेानी के 34 भूखंड वर्ष 2013 से 2016 के दौरान बेच दिए गए थे।
उनके यहां काम करने वाले कमीशन एजेंट सेमरी का ताल निवासी मनोज ने साजिश के तहत वर्ष 2020 में कपूरचंद से तीन खसरों 288, 289 एवं 290 भूखंडों का मुख्तारनामा अपने नाम करा लिया। प्रत्येक खसरा 280 वर्ग मीटर का था। मनोज ने साजिश के तहत दोबारा भूखंड बेच दिए। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि मामले में मनोज, रोहता के रहने वाले किसान भाइयों कपूरचंद एवं किशन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कपूरचंद को पुलिस ने एक महीने पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह सेमरी का रहने वाला है। केस में विवेचना की जा रही है।