फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mad dog beaten to death by villagers after child death in Agra

Agra: बाह में जिस कुत्ते के काटने से हुई थी छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पीटकर मार डाला

Thu, 15 Dec 2022 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

बाह क्षेत्र के गांव रुदमुली में डेढ़ महीने पहले पागल कुत्ते ने 10 साल के बालक को काट लिया था। रेबीज का संक्रमण होने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उस कुत्ते को भी मार डाला है। 

विज्ञापन
Mad dog beaten to death by villagers after child death in Agra
नैतिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाह क्षेत्र में ग्रामीणों ने उस पागल कुत्ते को मारा डाला, जिसके काटने से रुदमुली गांव निवासी 10 साल के नैतिक भदौरिया की मौत हो गई थी। नैतिक को डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसने परिवार को यह बात नहीं बताई थी। जीभ लपलपाने व अन्य के लक्षणों के बाद घरवालों को पता चला था। 

विज्ञापन


रुदमुली के अरविंद भदौरिया के बेटे नैतिक को इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने और नैतिक के जीभ लपलपाने के साथ अजीब आवाज करने पर परिजन उसे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने घरवालों को रेबीज के संक्रमण की जानकारी दी। 

विज्ञापन

उपचार के दौरान हो गई थी नैतिक की मौत 

तब परिजन को पता चला कि नैतिक को डेढ़ महीने पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। डांट के डर से उसने परिजन को नहीं बताया था। मंगलवार को उपचार के दौरान नैतिक की मौत हो गई थी। नैतिक जरार के एआर आदर्श स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। नैतिक की मौत के बाद परिवार सदमे में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कुत्ते ने नैतिक का काटा था, उसी ने रुदमुली के श्रीकृष्ण के 12 साल के बेटे अमन को भी काट लिया। वह घर से दुकान पर सामान लेने गया था। बुधवार की सुबह उसी कुत्ते ने अमन के छोटे भाई राम को काट लिया। दोनों बच्चों को परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed