फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maa tujhe pranam kavi sammelan in agra

मां तुझे प्रणामः कवि सम्मेलन में बिखरेंगे आजादी के रंग

Thu, 10 Aug 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 10 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam kavi sammelan in agra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आजादी के जश्न में हर चेहरे पर मुस्कराहट लाने के लिए अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत 12 अगस्त को कवि सम्मेलन आयोजित करेगा। सूरसदन में रात आठ बजे से होने वाले कवि सम्मेलन में आजादी के रंग बिखेरने के लिए देश के नामचीन कवि शिरकत करने आ रहे हैं। टीवी शो और फिल्मों में नजर आने वाले कलाकार कवि एहसान कुरैशी सम्मेलन का आकर्षण होंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन में दिल्ली से महेंद्र अजनबी, डा. प्रवीण शुक्ला, जयपुर से संजय झाला अपनी रचनाओं से गुदगुदाएंगे तो वहीं नैनीताल की गौरी मिश्रा और मेरठ की डा. ममता वार्ष्णेय शृंगार रस की फुहार में भिगोएंगी। राजनैतिक व्यंग्य के लिए चर्चित इटावा के गौरव चौहान और ताजनगरी के पवन आगरी राजनीति पर कटाक्ष करने वाली रचनाएं सुनाएंगे। 
विज्ञापन


कवि सम्मेलन का आकर्षण होंगे मुंबई के एहसान कुरैशी, जो अपनी विशिष्ट शैली में अपनी चार लाइनों से गुदगुदाएंगे। एहसान कुरैशी टीवी शो और कामेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन के लिए प्रवेश पास अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, अमर उजाला सिटी कार्यालय बेलनगंज, इन एंड आउट कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा बोदला रोड, डेन न्यूज कल्याणी प्वाइंट भगवान टाकीज पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश केवल आमंत्रण पत्र के जरिए होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed