{"_id":"64d71e6ffdf08b200a0c77d7","slug":"luxury-car-burnt-to-ashes-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: धू-धूकर जल गई लग्जरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; जा रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: धू-धूकर जल गई लग्जरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; जा रहा था घर
Sat, 12 Aug 2023 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:23 AM IST
सार
आगरा में रेलवे ओवरब्रिज पर लग्जरी कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र मे आगरा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे एक लग्जरी कार धू-धूकर जल गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
बताया गया है कि कार चालक सुभाष देर रात आगरा से गांव पैंतीखेड़ा अपने घर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगते ही कार चला रहे सुभाष बाहर निकल आए थे। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।