फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lucknow mahasammellan

ग्राम रोजगार सेवकों ने लखनऊ महासम्मेलन की सफलता को बनाई रणनीति

Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
lucknow mahasammellan
सिढ़पुरा(कासगंज)। विकास खंड के परिसर में ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें लखनऊ में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गईं। वहीं समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर 22 जनवरी को लखनऊ में महासम्मेलन किया जा रहा है। इस सम्मेलन को सफल बनाएं। बड़ी संख्या में जनपद एवं ब्लॉक से पंचायत मित्र सम्मेलन में पहुंचे। ब्लॉक अध्यक्ष निर्भय एवं बॉबी कुमार ने कहा कि इस सम्मेलन में जाने के लिए रोजगार सेवक 21 जनवरी को शाम 7 बजे बस द्वारा लखनऊ रवाना होंगे, सभी एक साथ चलेंगे। ताकि समय से पहुंचकर सम्मेलन में शामिल हो सकें। मीडिया प्रभारी गौरव रतन ने बताया कि लखनऊ सम्मेलन में ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को उठाया जाएगा और समस्याओं के समाधान की शासन से मांग की जाएगी। बैठक में रोजगार सेवकों में प्रमुख रूप से सौरभ, राजकुमार, रमेश, नंदकिशोर, नवीन, अजय, रमेश चंद्र, प्रेमसिंह सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed