फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Cylinder Price Hiked by Rs 50 after Petrol Diesel Price Hiked

आगरा: डीजल-पेट्रोल के बाद घरेलू गैस सिलिंडर भी हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Tue, 22 Mar 2022 01:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 01:56 PM IST
सार

आम लोगों को महंगाई का डबल झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमत में भी वृद्धि कर दी गई है।

विज्ञापन
LPG Cylinder Price Hiked by Rs 50 after Petrol Diesel Price Hiked
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजल, पेट्रोल की कीमत बढ़ने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। ऑल इंडियन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपए बढ़ गए हैं। अब यह सिलिंडर 962. 50 रुपये का मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 912. 50 रुपये थी। वहीं 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर पर आठ रुपये की कटौती हुई है। अब 19 किलो का सिलिंडर 2041.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह सिलिंडर 2049. 50 रुपये का मिल रहा था।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर बढ़े 80 पैसे 

पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 81 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 135 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों पर बदलाव हुआ है। इससे पहले पांच नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दामों पर कमी आई थी। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।  पेट्रोल की कीमत अब 95.82 रुपये और डीजल की कीमत 87.34 रुपये हो गई है। सिकरवार फिलिंग स्टेशन के संचालक सुशांत सिकरवार ने बताया कि सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 से 20 पैसे का अंतर हो सकता है। कीमत में ये अंतर ट्रांसपोर्ट किराए के चलते होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed