फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG cylinder , gas cylinder, Inflation, Women, Budget, LPG cylinders rate increased, Gas cylinder price hike, Family, महंगाई, महिलाएं, एलपीजी सिलिंडर, गैस सिलेंडर, कोरोना काल में महंगाई

गैस सिलिंडर पर 15 दिन में 100 रुपये बढ़े, महंगाई पर भड़कीं महिलाएं, बोलीं- घर का खर्च चलाना मुश्किल

Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
LPG cylinder , gas cylinder, Inflation, Women, Budget, LPG cylinders rate increased, Gas cylinder price hike, Family, महंगाई, महिलाएं, एलपीजी सिलिंडर, गैस सिलेंडर, कोरोना काल में महंगाई
महिलाएं बोलीं- राहत की जगह दाम बढ़ रहे - फोटो : अमर उजाला
तेल कंपनियों ने सभी तरह के सिलिंडर के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। घरेलू सिलिंडर पर 50 रुपये, कॉमर्शियल पर 36 रुपये और पांच किलो के सिलिंडर पर 18 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। 15 दिन में दूसरी बार सिलिंडरों के दाम बढ़ाए हैं। घरेलू सिलिंडर पर सबसे ज्यादा 100 रुपये बढ़े हैं।  
विज्ञापन


आगरा में 14.20 किलो का घरेलू सिलिंडर पहले 657 रुपये मिल रहा था, अब लोगों को 707 रुपये देने होंगे। 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर पहले 1329 .50 रुपये से बढ़कर 1365.50 रुपये का हो गया है। पांच किलो का सिलिंडर 244.50 रुपये के बजाए अब 262.50 रुपये में मिलेगा। 
विज्ञापन


कीमतें कम करे सरकार
अशोक नगर निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि 15 दिन में घरेलू सिलिंडर पर 100 रुपये बढ़ गए। दाम बढ़ाने की भी कोई सीमा होनी चाहिए। सरकार को कीमतें कम करनी चाहिए वरना लोग दोबारा से लकड़ियां जलाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का खर्च चलाना मुश्किल
मधु नगर की रजनी पांडे ने कहा कि हर चीज पर महंगाई बढ़ रही है। रसोई गैस के मामले में तो हद ही कर दी है। 607 से 707 रुपये हो गए दाम। घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। 

राहत की जगह दाम बढ़ा रहे
बल्केश्वर की कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ेगा। कोरोना महामारी में सरकार को कीमत करनी चाहिए। राहत देने के बजाए लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। 

सब्सिडी भी बढ़ानी चाहिए
केदार नगर की गिरीषा दुबे ने कहा कि सिलिंडर की कीमत बढ़ाई तो सब्सिडी भी बढ़ा देते तो इससे आसानी होती, 15 दिन में 100 रुपये बढ़ने से परिवार का खर्च चलाने में दिक्कतें आएंगी। 

सब्सिडी में नहीं हुई कोई वृद्धि
ऑल इंडिया गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि बीते 15 दिन में दो बार में 100 रुपये कीमत बढ़ी है, लेकिन सब्सिडी के 12.29 रुपये ही आ रहे हैं। 

नई दर पर सिलिंडर की सप्लाई
आगरा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि घरेलू सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ने पर 707 रुपये हो गए हैं, इसी दर से सिलिंडर की सप्लाई दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed