फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover shot girl after entering the house in agra 

आगरा: सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, तमंचा लहराते हुए भागा आरोपी

Fri, 01 Apr 2022 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 10:03 AM IST
सार

युवती घर की छत पर सो रही थी, तभी सिरफिरा आशिक घर में घुस आया। वो युवती को अपने साथ जबरन ले जाने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि जब युवती ने विरोध किया, तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। युवती के पेट में गोली लगी है।

विज्ञापन
lover shot girl after entering the house in agra 
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के सामने एक बस्ती में शुक्रवार सुबह छह बजे सिरफिरे आशिक ने 20 वर्षीय युवती पर घर में घुसकर हमला कर दिया। सोते समय उसके गले में दुपट्टा डालकर जमीन पर घसीटा। दीवार में सिर मारा। तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। बचाने के लिए आई मां पर फायर किया। वह बच गईं। इसके बाद युवती के मुंह पर पैर रखकर पेट में गोली मारकर भाग गया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं, इसलिए बस्ती में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


युवती की मां ने बताया कि उनके पति की नौ साल पहले मौत हो गई थी। वह गाड़ी चालक थे। वह मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वाली हैं। पांच महीने पहले थाना एत्माद्दौला के सामने बस्ती में रहने आई हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे 20 वर्षीय बड़ी बेटी छत पर बने कमरे में सो रही थी। उसके साथ छोटी बहन भी थी। इस दौरान पड़ोस के निर्माणाधीन मकान पर चढ़कर देव उर्फ नेहरू उर्फ बिट्टू गुर्जर उनके घर में आ गया। वह फतेहाबाद के गांव तालौरी का रहने वाला है। 

विज्ञापन

गले में दुपट्टा डालकर घसीटा, फिर मारी गोली

देव ने सोते समय बड़ी बेटी के गले में दुपट्टा डाल दिया। उसे चारपाई से नीचे घसीटने लगा। दीवार में उसका सिर मार दिया। बेटी लहूलुहान हो गई। इसके बावजूद रुका नहीं। उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार किए। बेटी की चीख सुनकर वह छत पर आईं। मगर, आरोपी ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दरवाजा बंद करके खुद को बचाया। देव ने बेटी के मुंह पर पैर रखकर पेट में गोली मार दी। आरोपी ने कहा कि तू मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए। इस पर आरोपी दोनों हाथों में हथियार लहराते हुए निर्माणाधीन घर की छत से होकर यमुना की तरफ भाग गया।

पुलिस दे रही दबिश

घटना की जानकारी पर आईजी नचिकेता झा और एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर परिजनों से बात की। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed