फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Story Ends in Tragedy: Husband Dies in Road Accident Just a Year After Marriage

भयानक हादसे ने छीना सुहाग: दो टुकड़ों में बंट गई पति की लाश, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज; लिपटकर रो पड़ी पत्नी

Tue, 29 Sep 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 11:51 AM IST
सार

एक साल पहले प्रेम विवाह कर नई जिंदगी शुरू करने वाले शाहरुख और पिंकी के सपने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में टूट गए। रोडवेज बस की चपेट में आने से शाहरुख की मौत हो गई, पति का क्षत-विक्षत शव देखकर पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Love Story Ends in Tragedy: Husband Dies in Road Accident Just a Year After Marriage
सड़क हादसा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एक साल पहले शाहरुख शेख और पिंकी ने प्रेम विवाह कर नई जिंदगी शुरू की थी। जिंदगीभर साथ निभाने के सपने देखे थे लेकिन रविवार को हाईवे पर मंडी समिति के सामने रोडवेज बस से हुए भीषण सड़क हादसे में एक साल में ही उनके प्रेम की दुनिया उजड़ गई। पति का क्षत-विक्षत शव देखकर पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


दहतोरा की रंगोली कॉलोनी निवासी शाहरुख (32) तीन भाइयों कल्लू, मोहसिन और सलीम में सबसे छोटे थे। वह जूते की कंपनी में ठेकेदारी का काम करते थे। बड़े भाई कल्लू ने बताया कि रविवार को शाहरुख निजी काम से शाहदरा चुंगी गया था। वहां से लौटते समय मंडी समिति के सामने रोडवेज बस की चपेट में आ गया। इससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शाहरुख की हालत देखकर परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। सोमवार शाम करीब छह बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शाहरुख के शव को दफनाया गया। पत्नी पिंकी की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रोडवेज बस की टक्कर से शाहरुख बुलेट समेत बस के अगले हिस्से में फंस गया। चालक बस रोकने के बजाय उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। उसके शव के दो टुकड़े भी हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर आईएसबीटी बस स्टैंड की ओर भाग निकला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed