{"_id":"5e0dcc298ebc3e87fc6b9118","slug":"love-couple-beaten-by-girls-family-members-after-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों का टूटा कहर, युगल को पीटा, अधमरा छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों का टूटा कहर, युगल को पीटा, अधमरा छोड़ा
Thu, 02 Jan 2020 05:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर समाज में अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए सरकारें भी प्रयासरत हैं। वहीं दूसरी आज भी प्रेम विवाह करने वालों के साथ अन्याय की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद का है। यहां एक गांव में युगल को इस कदर पीटा किया दोनों मरणासन्न हो गए। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है।
मैनपुरी में बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह करने पर युवती के परिजनों ने युवक और युवती को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट में युवक के परिजन जब बीच बचाव को आए तो उनके साथ मारपीट की गई।
इस घटना में उन्हें भी चोट आई हैं। पुलिस ने घायल युवक और युवती को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। हालांकि युवक के परिजनों ने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

राह चलती महिला के साथ छेडख़ानी
आगरा रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह एक राह चलती महिला के साथ आरोपी ने छेडख़ानी की। पति के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामला कोतवाली पहुंचा लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक गैर समुदाय की महिला पति के साथ बाजार जा रही थी। तभी आगरा रोड क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक ने मार्ग से गुजरते हुए महिला की कमर पर हाथ मार दिया। महिला से अश्लील बातें करने लगा।
जब पति ने रुककर इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। वहां महिला की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया।
मामला संज्ञान में है लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत ही नहीं दी गई। जिस वजह से मामला दर्ज नहीं हो सका। सुदामा लाल, एसएसआई कोतवाली