{"_id":"5ce19b8dbdec22074563494a","slug":"love-coulpe-got-marriege-in-court-drama-in-police-station-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में शादी करने के बाद थाने पहुंचे प्रेमी युगल, परिजनों संग हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में शादी करने के बाद थाने पहुंचे प्रेमी युगल, परिजनों संग हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Sun, 19 May 2019 11:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ताजगंज क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद थाने पर पहुंच गए। दोनों के पिता पीएसी में हैं। परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। घरवालों के सामाजिक तौर पर शादी के लिए तैयार होने पर ही वह घर गए।
ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले पीएसी कर्मी की बेटी के संबंध पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गए। युवक के पिता भी पीएसी में हैं। एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मगर, वह नहीं मिले। रविवार को युवक और युवती थाने आ गए। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अब साथ रहना चाहते हैं। लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं हैं।
जानकारी पर दोनों के परिजन आ गए। युवती को परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। उसने घर जाने से इंकार कर दिया। वहीं युवक भी उसे साथ रखना चाहता था। थाने पर काफी देर तक दोनों के परिजनों के बीच पंचायत होती रही। बाद में परिजन दोनों की शादी सामाजिक तौर पर करने के लिए राजी हो गए। इस पर ही वह घर गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक और युवती घर चले गए हैं। परिजन अब उनकी शादी करेंगे।