{"_id":"614d71578ebc3efae0731d8a","slug":"love-affairs-with-girl-man-create-fake-id-create-on-social-media-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रिश्ता तोड़ने पर युवती को किया बदनाम, फर्जी आईडी बनाई, साइबर सेल ने पकड़ आरोपी लेकिन युवती ने किया ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रिश्ता तोड़ने पर युवती को किया बदनाम, फर्जी आईडी बनाई, साइबर सेल ने पकड़ आरोपी लेकिन युवती ने किया ऐसा...
Fri, 24 Sep 2021 12:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:03 PM IST
सार
युवती को बदनाम करने के लिए युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई थी, जिसकी शिकायत के बाद युवती से मनीष ने कहा कि वह अब फिर कभी ऐसा नहीं करेंगा, इसकी माफी मांगी। इस पर युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। वहीं एडीजी जोन राजीव कृष्ण का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्ता नहीं करने पर युवती को रिश्तेदार युवक ने बदनाम कर दिया था। उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद एक अन्य युवक के नाम से फर्जी आईडी बनाकर चैटिंग की। चैटिंग को वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर एडीजी जोन आफिस की साइबर सेल ने जांच की। इसमें मामला खुलने पर पुलिस ने आरोपी शाहगंज निवासी मनीष कुमार को पकड़ लिया। हालांकि रिश्तेदार होने के कारण युवती ने युवक को माफ कर दिया। शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
युवती से तय हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती के जीजा का भाई है। उससे युवती की शादी तय हुई थी। मगर, चालचलन ठीक नहीं होने की वजह से युवती ने रिश्ता तोड़ दिया। इस पर आरोपी फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम कर दिया था। उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रितेश नाम से आईडी बनाई थी। युवती की फोटो का इस्तेमाल करके उसके नाम से आईडी बना ली। फर्जी आईडी के मैसेंजर का इस्तेमाल करके एक-दूसरे की आईडी पर चैट मैसेज भेजे। युवती का रिश्ता दूसरे युवक से होने वाला था। यह चैट मैसेज युवक को भेज दिए थे। उसकी सहानुभूति फिर से हासिल करना चाहता था। युवती से मनीष ने कहा कि वह अब फिर कभी ऐसा नहीं करेंगा। माफी भी मांगी। इस पर युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। वहीं एडीजी जोन राजीव कृष्ण का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाते समय प्रोफाइल लॉक जरूर रखें। अंजान लोगों से दोस्ती नहीं करें। अगर, कोई बदनाम करता है, या फिर फर्जी आईडी के बारे में पता चलता है तो पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
- इसके साथ ही रिश्तेदार बनकर कॉल करने वालों से सावधान रहें। अगर, कोई रिश्तेदार, दोस्त और परिचित बनकर ई वालेट में रकम भेजने की बात करता है तो बातों में नहीं आए। फोन काट दें। ई वालेट में आने वाले मैसेज को ध्यान से पढ़ लें। बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने वालों को बैंक खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं दें। फोन पर किसी को अपना ओटीपी नहीं बताएं।
रकम दोगुनी करने का झांसा देकर युवक से 15 हजार ठगे
आगरा में शास्त्रीपुरम निवासी पद्म सिंह को साइबर अपराधियों ने शिकार बना लिया। उनके पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को जीजाजी बताया। कहा कि ई वालेट की रकम दोगुनी कर देगा। इसके लिए पेटीएम एकाउंट पर एक रुपया भेजना होगा। थोड़ी देर में दो रुपये हो जाएंगे। ऐसा ही हुआ। इस बार ज्यादा रकम भेजने के लिए कहा। पद्म सिंह ने 15 हजार भेज दिए। मगर, उसके ई वालेट में रकम नहीं आई। उसके ठगी का पता चला। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने साइबर सेल को जांच दी है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: स्नातक में प्रवेश के लिए एक और मौका, फिर शुरू हुआ वेव रजिस्ट्रेशन, पढ़िए खबर