फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Affair Of Minor Girl Commits Suicide Youngman Also Hang

कासगंज में प्रेम कहानी का अंत: राज खुलने पर प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी ने भी किया खुदकुशी का प्रयास

Mon, 08 Nov 2021 04:02 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Nov 2021 04:02 PM IST
सार

प्रेमी-प्रेमिका के प्यार की भनक परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक के घर जाकर उसे धकमाया। प्रेमिका को जब ये बात पता लगी तो उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Love Affair Of Minor Girl Commits Suicide Youngman Also Hang
कासगंज: गांव पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम का राज खुलने पर प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। इधर प्रेमी ने भी प्रेमिका की मौत की खबर सुन फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना को लेकर तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

फोन पर बातचीत करते थे प्रेमी-युगल
एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के प्रेम संबंध पटियाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी अंकित से थे। आपस में प्रेमी-युगल आए दिन फोन पर बातचीत करते थे। इसकी जानकारी परिजनों को भी हो गई। अंकित की बुआ लड़की के गांव में रहती हैं। भाईदूज पर वह अपनी बुआ के साथ गांव करनपुर से आया हुआ था। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे अंकित अपनी प्रेमिका को बार-बार फोन लगा रहा था। किसी तरह इसकी जानकारी प्रेमिका के पिता को हो गई। पिता ने फोन पर प्रेमी की बातचीत भी सुन ली। पड़ोस में अंकित की बुआ के घर लड़की के परिजन पहुंचे और अंकित को फटकारा। आरोप यह भी है कि परिजनों ने युवक से मारपीट कर उसकी जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन

लड़की ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
लड़की के परिजन प्रेमी के रिश्तेदारों के घर थे और प्रेमिका घर में अकेली थी। उसने घर के बरामदे में लगे कुंदे पर साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब लड़की को फंदे पर झूलता देखा तो कोहराम मच गया। युवक को जब प्रेमिका की मौत की खबर मिली तो उसने भी अपनी बुआ के घर रस्सी से कुंदे में फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। रिश्तेदारों ने यह देख उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी दीप कुमार पंत, ढोलना थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि  प्रेमी पटियाली के गांव करनपुर का रहने वाला है और प्रेमिका दूसरे गांव में रहती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई तो प्रेमिका के परिजनों और प्रेमी के रिश्तेदारों में विवाद हुआ। प्रेम का राज खुलने पर प्रेमिका ने फांसी लगा ली। प्रेमिका की मौत पर प्रेमी ने भी खुदकुशी को कोशिश की। कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

बटेश्वर पशु मेला: लग्जरी गाड़ियों से भी महंगी हैं घोड़ी, 'चांदनी-चमेली' की कीमत 85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed