फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lottery Operator Fraud one crore from 40 people victims arrived to complain after arrest

आगरा: लॉटरी संचालक ने 40 लोगों से हड़पे एक करोड़, गिरफ्तारी के बाद शिकायत करने पहुंचे पीड़ित

Mon, 01 Nov 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

महेश चंद एक लाख से लेकर 20 लाख तक लोगों से ले चुका है। वह लोगों से एक करोड़ से अधिक की रकम हड़प चुका है। उसने लॉटरी का धंधा बंद कर दिया था। अब वो जमीन खरीद रहा था।

विज्ञापन
Lottery Operator Fraud one crore from 40 people victims arrived to complain after arrest
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लॉटरी संचालक महेश चंद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद 25 और लोग रविवार को थाना जगदीशपुरा पहुंचे। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि लाटरी संचालक ने लोगों के एक करोड़ रुपये से अधिक ले रखे हैं। वह तीन साल से लोगों की रकम वापस नहीं कर रहा था।

विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 डी निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया था। मोहल्ले के महेश चंद वर्मा को नामजद किया था। वह लॉटरी का काम करता है। दो साल में धनराशि दोगुना करने की बात कहते हुए उनसे 7.32 लाख रुपये ले लिए थे। समय पूरा होने पर जब रुपये मांगे तो आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महेश चंद को जेल भेजा जा चुका है। 15 पीड़ित पुलिस के सामने पहले ही दिन आ गए थे। इनमें से नौ लोगों ने शपथपत्र दिया है। इसमें कहा कि महेश चंद ने उनसे रकम ली थी। रविवार को 25 और पीड़ित आ गए। इस तरह से पीड़ितों की संख्या 40 हो गई है। लोगों ने बताया कि महेश चंद एक लाख से लेकर 20 लाख तक लोगों से ले चुका है। वह लोगों से एक करोड़ से अधिक की रकम हड़प चुका है। उसने लॉटरी का धंधा बंद कर दिया था। अब वो जमीन खरीद रहा था। निरीक्षक ने बताया कि सभी शिकायतों को मुकदमे में शामिल किया जाएगा। लाटरी संचालक के सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पहले रकम हड़प चुके हैं लॉटरी संचालक 
शहर में लॉटरी संचालक की धोखाधड़ी का यह कोई पहला मामला नहीं है। शाहगंज, जगदीशपुरा, सदर, ताजगंज, एत्माद्दौला, हरीपर्वत में लॉटरी संचालक लोगों की रकम हड़प चुके हैं। लोगों ने मुकदमे भी दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेजा था। इसके अलावा भी ईएमआई फ्री कार और महिला प्रशिक्षण के नाम भी ठगी की जा चुकी है। इन मामलों में थाना सिकंदरा और हरीपर्वत में मुकदमे भी दर्ज हुए थे। 

वृंदावन: दिवाली बाद बदलेगा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय, भाईदूज से शीतकालीन सेवा, जानिए कब खुलेंगे पट

जोंस मिल प्रकरण: बेशकीमती जमीन पर प्रशासन की लचर कार्यशैली, नौ महीने में महज छह करोड़ रुपये की भूमि मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed