आगरा: शादी के अगले दिन दुल्हन ने ये क्या किया ? दूल्हे से बोली- वॉशरूम जाना है लेकिन फिर नहीं लौटी
शादी के अगले दिन ही ससुराल पहुंची दुल्हन ने दूल्हे के सामने ऐसा चक्कर चलाया कि सभी हैरान रह गए। वाशरूम जाने का बहाना बनाकर दुल्हन फरार हो गई। इसके बाद दुल्हन की हकीकत लड़का पक्ष को पता चली, तो मामला पुलिस के पास पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा के मुताबिक, अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने एक संस्था में अपनी शादी के लिए पंजीकरण कराया था। इस पर चार दिन पहले तीन लोग आए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की लड़की है। मगर, परिवार काफी गरीब है। शादी का खर्च नहीं उठा सकते हैं। इसलिए खर्च लड़का पक्ष को ही करना होगा।
होटल में हुई थी शादी
लड़की पसंद आने पर युवक के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। 24 अप्रैल को शादी करना तय हुआ। इसके लिए कालिंदी विहार स्थित एक होटल में दोनों परिवार के लोग आ आए। दुल्हन के साथ कुछ ही लोग आए थे। युवक से डेढ़ लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान भी लिया गया। रात में ही दुल्हन विदा हो गई। सोमवार को दूल्हा शादी को पंजीकृत कराने के लिए पहुंचा। उसके साथ दुल्हन भी थी।दुल्हन ने वॉशरूम जाने का बहाना बनाया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वो नहीं आई तो युवक के परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर कालिंदी विहार के होटल में आ गए। युवती के परिवार से संपर्क करने की कोशिश करने लगे। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि परिजनों से अलीगढ़ में ही तहरीर देने के लिए कहा गया है। क्योंकि युवती वहीं से गई है।
शादी कराने वाला गिरोह होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि शादी कराकर सामान ले जाने वाले गिरोह ने घटना की है। पूर्व में आगरा में गैंग लूट भी कर चुके हैं। जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी में एक युवक की हत्या करके लुटेरी दुल्हन फरार हो गई थी। इसी तरह थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या करके लुटेरी दुल्हन भागी थी।
इसके अलावा जगदीशपुरा में शादी से पहले दुल्हन और उसका परिवार फरार हो गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा था। अब अलीगढ़ के युवक से भी इसी गैंग के वारदात करने का अंदेशा है। होटल में चार शादियां हुई थी।