{"_id":"66c80a747a940698d10a7ebf","slug":"looted-e-rickshaw-after-rendering-the-driver-unconscious-case-filed-after-20-days-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सवारी समझकर जिन्हें ई-रिक्शा में बिठाया, वो निकले लुटेरे...20 दिन बाद लिखा गया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सवारी समझकर जिन्हें ई-रिक्शा में बिठाया, वो निकले लुटेरे...20 दिन बाद लिखा गया मुकदमा
Fri, 23 Aug 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Aug 2024 09:35 AM IST
सार
वारदात के बाद पीड़ित थाने और चौकी के चक्कर लगाता रहा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हो सका।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक।
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड पर सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को बेहोश करके ई-रिक्शा, मोबाइल और रुपये लूट लिए। पीड़ित चौकी बसई पर शिकायत करने गया। मगर, सुनवाई नहीं हुई। बाद में थाने जाने पर फिर से चौकी भेजा गया। पुलिस आयुक्त से शिकायत पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रामस्वरूप कॉलोनी, शाहगंज निवासी मुकेश जैन ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं। पुलिस को बताया कि 3 अगस्त को रिक्शा बिजलीघर चौराहे से 4 लोगों ने बसई मंडी के लिए 200 रुपये में बुक किया। फतेहाबाद रोड पर एक होटल के पास चारों ने रिक्शा रुकवाया। भाड़ा मांगने पर गालीगलौज और पिटाई करने लगे। बाद में कुछ सुंघा दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। होश में आने पर चौपाटी के पास पड़ा था। ई-रिक्शा, 3200 रुपये और मोबाइल चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसई चौकी पर सुनवाई नहीं हुई। अगले दिन थाना ताजगंज जाने पर फिर से चौकी पर भेजा गया। वहां बताया गया कि ई-रिक्शा थाना एत्माद्दौला में खड़ा है। वो वहां गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि थाना ताजगंज से लिखवाकर लाओ। इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की।