फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot With Mathura Businessman Four Commercial Tax Officers Suspended

चांदी कारोबारी से 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्यकर के अधिकारियों पर कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश जारी

Wed, 19 May 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 May 2021 12:22 AM IST
सार

आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार और वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें मिर्जापुर और बांदा अटैच किया गया है।

विज्ञापन
Loot With Mathura Businessman Four Commercial Tax Officers Suspended
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चांदी कारोबारी को वाणिज्यकर कार्यालय लाकर 43 लाख रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिपाही को मेरठ कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी वाणिज्यकर के अधिकारियों और निजी गाड़ी के चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं इस मामले में चार अधिकारियों सहित छह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मथुरा के गोविंद नगर के रहने वाले चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल से 30 अप्रैल को वाणिज्यकर कार्यालय लाकर 43 लाख रुपये लूटे गए थे। इसका आरोप वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और प्राइवेट गाड़ी चालक दिनेश कुमार पर था। मुकदमे में चारों के नाम खोल दिए गए। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने बुलंदशहर निवासी सिपाही संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को विवेचक सीओ सदर राजीव कुमार ने उसे एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट मेरठ में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। अधिकारी और निजी गाड़ी का चालक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Loot With Mathura Businessman Four Commercial Tax Officers Suspended
43 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार पुलिस का सिपाही - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि असिस्टेंट कमिश्नर और वाणिज्यकर अधिकारी की गिरफ्तारी को शासन से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिल गई है। आरोपी अधिकारियों के रिश्तेदार और परिचितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी अधिकारी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। 

सिपाही ने कबूली कार को रोकने की बात
आरोपी सिपाही संजीव कुमार से एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर राजीव कुमार ने कई घंटे पूछताछ की। उसने बताया कि एक कार को रोका था। इसके बाद अधिकारी उसे कार्यालय लेकर आए थे। इसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं पता। रुपये किसके पास हैं, इस बारे में कुछ नहीं पता।

आरोपी अधिकारी निलंबित 
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शुक्रवार को जीएसटी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने केस के संबंध में जानकारी की। उन्हें पता चला कि आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार और वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें मिर्जापुर और बांदा अटैच किया गया है। सिपाही गाजियाबाद से ट्रांसफर पर आया था। उसके निलंबन के लिए संबंधित जिले के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। आरोपी चालक प्राइवेट है। इसलिए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई संभव नहीं थी। उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वह भी घटना में शामिल रहा है।


दो और अफसर और निलंबित      
प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार करने वाले वाणिज्यकर अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मथुरा के चांदी के व्यापारी प्रदीप कुमार अग्रवाल से 43 लाख रुपये छीनने के प्रकरण में वाणिज्य कर विभाग के दो और बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-दो (एसआईबी) डीएन सिंह व ज्वांइट कमिश्नर (एसआईबी) अभिषेक श्रीवास्तव शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर संजीव मित्तल ने मंगलवार को दोनों अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि इस प्रकरण में पहले भी चार लोगों को निलंबित किया जा चुका है।

संबंधित खबर-  चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला: आरोपी सिपाही गिरफ्तार, अधिकारी फरार, पढ़िए पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed