फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot With Goa Couple In Agra Hotel Came To Job

षड्यंत्र: विदेश में नौकरी का झांसा देकर गोवा के दंपती सहित चार को लूटा, होटल में बेहोश मिले

Tue, 09 Nov 2021 05:56 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Nov 2021 05:56 PM IST
सार

फतेहाबाद रोड स्थित अमर होटल में बेहोश मिले चारों लोग, मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने थाने भेजा, होटल के कमरे से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Loot With Goa Couple In Agra Hotel Came To Job
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठग ने गोवा के बुजुर्ग दंपती सहित चार लोगों को अपने चंगुल में फंसा लिया। उन्हें पहले इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया। बाद में सोमवार को आगरा बुला लिया। ठग ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर में चारों को रोका। रात में उन्हें चाय पिलाकर बेहोश कर मोबाइल, रुपये, सोने की चेन और लैपटॉप लूटकर फरार हो गया। मंगलवार को होटल कर्मियों को चारों कमरों में बेहोश मिले। इस पर उनका प्राथमिक उपचार कराया। चारों ने उन्हें थाना पर्यटन भेज दिया। 

विज्ञापन

नौकरी का विज्ञापन देखकर आए थे आगरा
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि गोवा के रहने वाले 64 वर्षीय ल्यूइस मिरिंडा कुछ होश में थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक नौकरी का विज्ञापन देखा था। इसमें विदेश में हर माह 15 से 45 हजार रुपये कमाने का आश्वासन दिया गया था। इसमें उम्र की बाध्यता नहीं थी। इस पर उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने दिल्ली में इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कहा। 

विज्ञापन

वो पत्नी मारिया (55) के साथ रविवार को दिल्ली आए थे। उनके साथ गोवा के ही अयाक सेबिओ और आलम शेख भी थे। दिल्ली पहुंचने पर उनसे कह दिया कि इंटरव्यू आगरा में होगा। सोमवार सुबह तकरीबन नौ बजे वो चारों आगरा कैंट स्टेशन पर आए। उन्हें फोन पर संपर्क करने पर एक युवक मिला। उसने कहा कि वह पहले उन्हें होटल में रुकवा देता है। इसके बाद इंटरव्यू होगा। एक टैक्सी से उन्हें होटल अमर में ले आया। पूरे दिन की थकान होने के कारण आराम किया। रात में चारों ने खाना खाया। इस दौरान युवक भी आया। रात में चाय पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। मंगलवार सुबह नौ बजे ल्यूइस ने होश में आने पर रिसेप्शन पर फोन किया। तब होटल कर्मचारियों को घटना का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कासगंज में प्रेम कहानी का अंत: राज खुलने पर प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी ने भी किया खुदकुशी का प्रयास

 

पुलिस ने होटल के कमरे की जांच की 
पुलिस को जानकारी दोपहर ढाई बजे मिली। होटल स्टाफ ने पहले पीड़ितों का प्राथमिक उपचार कराया। बाद में ल्यूइस मिरिंडा, अयाक और आलम शेख को ऑटो से थाना पर्यटन भेजा। तब पुलिस को जानकारी हो सकी। शाम तकरीबन चार बजे थाना पर्यटन और ताजगंज की पुलिस ने पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। होटल के जिन कमरों में चारों रुके थे, उनमें गिलास में चाय मिली। इसका सैंपल लिया गया। आशंका है कि चाय में ही बेहोशी का पाउडर मिलाकर पिलाया गया है। यह भी पता चला कि ठग चारों को लाने से पहले होटल पहुंचा था। अपने परिचितों के लिए कमरे देखे थे। इसके बाद कमरे बुक करके चला गया था। गोवा के ही चारों लोगों को लाने के बाद रजिस्टर में एंट्री कराई थी।  

सोने की चेन, मोबाइल, लैपटॉप ले गया ठग
ल्यूइस मिरिंडा ने पुलिस को बताया कि ठग उनकी पत्नी की चेन, रुपये, मोबाइल ले गया। दोनों युवकों के भी मोबाइल और लैपटॉप ले गया। अब उनके पास वापस जाने के लिए भी रुपये नहीं थे। पुलिस ने मारिया, अयाक और आलम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका उपचार चल रहा है। 

एनआरआई बिजनेसमैन के लिए निकाली थी नौकरी 
पुलिस को जांच में पता चला कि विज्ञापन एनआरआई बिजनेसमैन के यहां नौकरी के लिए था। इसमें अनुभवी और जानकार महिला और पुरुष आवेदन कर सकते थे। कहा गया था कि पर्सनल सेक्रेटरी, नर्स, कुक, ड्राइवर चाहिए। रहना और खाना भी बताया था। इस पर ही चारों लोग झांसे में आ गए। 

हेलो गैंग कर चुका है ठगी 
आगरा से संचालित हेलों गैंग पूर्व में अन्य राज्यों के लोगों के साथ ठगी कर चुका है। हालांकि इस बार आगरा बुलाकर ठगी का शिकार बनाया गया है। हेलो गैंग लोगों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर खाते में रकम जमा कराता है। पुलिस ऐसे में कई गैग पकड़कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में भी थाना ताजगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक लाइव कर आत्महत्या का मामला: आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शुरू की भूख हड़ताल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed