फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Long queue for CNG

वाहन चालकों को नहीं मिल पा रही सीएनजी

Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Long queue for CNG
मैनपुरी। सीएनजी चालित वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पर्याप्त सीएनजी नहीं मिल पा रही है। वाहनों में गैस भरवाने के लिए घंटों पंप पर इंतजार करना पड़ता है। जिससे समय की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

जिले में केवल चार पेट्रोल पंपों पर ही सीएनजी मिलती है। इसमें भी शहर में केवल एक पंप है। संख्या कम होने से वाहन चालकों को सीएनजी के लिए परेशान होना पड़ता है वहीं मंाग के सापेक्ष भी सीएनजी नहीं मिल पा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि अधिकांश वाहन सीएनजी चालित हैं। इनके लिए गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है। शहर में केवल एक सीएनजी पंप होने से वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। धूप-बारिश में वे परेशान होते हैं।
विज्ञापन

ऑटो चालक होते परेशान
अधिकांश ऑटो सीएनजी चालित हैं। सीएनजी पंप पर पहले निजी वाहन चालकों को सीएनजी दी जाती है उसके बाद ऑटो को। इससे ऑटो चालकों को परेशानी होती है। इससे काम पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में केवल एक पंप पर ही सीएनजी मिलती है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदीप मिश्रा, बड़ेरी
-------
कामर्शियल वाहनों में सीएनजी नहीं मिलने से इनका समय से संचालन नहीं हो पाता है। शहर में चार पंप होने चाहिए।
अनिल पाठक, खरगजीतनगर
-----------
शहर में केवल एक पेट्रोल पंप पर ही सीएनजी मिलती है। वहीं वाहन भी ज्यादा हैं, इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
सतेंद्र सिंह, पेट्रोल पंप संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed