फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lokadalat, court, kasganj

लोक अदालत में 3054 वाद हुए निस्तारित

Sat, 14 Sep 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
lokadalat, court, kasganj
कासगंज के जनपद न्यायलय परिसर में आयोजित लोक अदालत का दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण करती जनपद न्या? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन मे शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया गया। लोक अदालत में 3054 वाद निस्तारित किए गए। इस दौरान 77200 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

वहीं 13,73,000 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में अवार्ड किए गए। प्रशासनिक राजस्व अधिकारी ने 2278 मामलों का निस्तारण किया। बैंकों ने 425 मामले निस्तारित कर 17636456 रुपये की धनराशि वसूल की। बीएसएनएल ने 15 मामले निस्तारित कर 51387 रुपये की धनराशि वसूल की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा ने की। उन्होंने तीन वाद निस्तारित किए। प्रथम अपर जिला जज नवनीत कुमार ने दो वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी अत्याचार अधिनियम कृपाशंकर शर्मा ने सात, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विजेश कुमार ने 13, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन राकेश कुमार ने एक वाद निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या पांच गजेंद्र ने 149, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या चार विकास गोस्वामी ने 12 वाद, अपर जिला जज कक्ष संख्या दो धीरेंद्र कुमार ने आठ, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या एक भारत सिंह ने सात वाद निस्तारित किए।

अपर जिला जज त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या दो तालेवर सिंह ने एक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुर गर्ग ने 125, सिविल जज सीनियर डिवीजन अर्चना सिंह ने छह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार ने 16, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन प्राची अग्रवाल ने चार वाद निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed