{"_id":"5ca89203bdec22140559bcc4","slug":"lok-sabha-elections-indian-army-soldier-vote-by-postal-ballot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सीमा प्रहरी' पोस्टल बैलेट से चुनेंगे सांसद, मैनपुरी में 5955 सैनिक करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीमा प्रहरी' पोस्टल बैलेट से चुनेंगे सांसद, मैनपुरी में 5955 सैनिक करेंगे मतदान
Sat, 06 Apr 2019 05:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैलट प्रतीकात्मक चित्र
सांसद चुनने में देश की रक्षा करने वाले हजारों सैनिक भी मतदान करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सैनिकों को पोस्टल बैलेट के लिफाफे भेज दिए गए हैं। अब उन्हें आगे की कार्रवाई पूरी करनी होगी।
सीमा पर देश की रक्षा के लिए तैनात जवान सांसद चुनने में अपनी पूरी भागीदारी निभाएंगे। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई सर्विस वोटर वेबसाइट पर जिले के रहने वाले छह हजार 53 जवानों ने मतदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
जांच के बाद जो आवेदन सही पाए गए उन्हें पोस्टल बैलेट के लिए लिफाफे भेजे गए हैं। अब ये जवान ऑनलाइन बैलेट पेपर डाउनलोड कर उसमें प्रारूप 13 बी और 13 सी संलग्र कर लिफाफ में रखकर वापस भेजेंगे। इस प्रक्रिया से वे सीमा पर रहते हुए भी अपना मतदान कर सकेंगे।

Trending Videos
जनपद के मूल निवासी छह हजार 53 जवानों ने मतदान के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन, निर्वाचन कार्यालय में सत्यापन के दौरान कमियों के चलते 98 जवानों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। अब ये जवान चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे।
प्रभारी अधिकारी निर्वाचन प्रेम प्रकाश ने बताया कि जवानों ने जो भी आवेदन किए थे, उनके आवेदन जांचने के बाद उन्हें पोस्टल बैलेट के लिए लिफाफे भेज दिए गए हैं। इन्हीं लिफाफों में रखकर वे पोस्टल बैलेट वापस भेजेंगे।