फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Before the third phase of voting BLO raised questions on EVM case registered

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के मतदान से पहले बीएलओ ने ईवीएम पर उठाए सवाल, दर्ज हुआ केस

Fri, 03 May 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 10:22 AM IST
सार

आगरा में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। उससे पहले खंदौली की एक महिला बीएलओ ने ईवीएम मशीन पर सवाल उठा दिए। इसे लेकर महिला बीएलओ पर केस दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Before the third phase of voting BLO raised questions on EVM case registered
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जार (पोइया) में तैनात शिक्षामित्र बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें एक यू-ट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देना भारी पड़ गया। जिसमें उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। मामले में शिक्षामित्र के खिलाफ थाना खंदौली में केस दर्ज कराया गया है। साथ ही वेतन भी रोक दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नगला जार (पोइया ) में विनीता पत्नी कुलदीप सिंह शिक्षामित्र हैं। वह भाग संख्या 44 पर बीएलओ भी हैं। कुछ दिन पूर्व एक यू-ट्यूब चैनल पर दिए गए इंटरव्यू पर उन्होंने वोटिंग मशीन पर सवाल उठाए थे। कहा था कि पिछले चुनाव में वोटिंग मशीन में बटन दबाने पर एक ही पार्टी को वोट जा रहे थे। विरोध करने पर मशीनें बदली गई थीं वीडियो वायरल होने पर इसका संज्ञान आगरा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने लिया। उनके आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी खंदौली ने शिक्षामित्र विनीता के खिलाफ थाना खंदौली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा ने शिक्षामित्र के चुनाव कवरेज के दौरान एक यू-ट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू के चलते वेतन भी रोक दिया है। साथ ही विभागीय जांच खंड शिक्षा अधिकारी खंदौली और फतेहपुर सीकरी को करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed